{"_id":"6a78ba7e8618ff92d3019848","slug":"family-away-visiting-relatives-thieves-make-off-with-jewelry-worth-lakhs-etah-news-c-163-1-eta1013-154782-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने लाखों के जेवर किए पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: रिश्तेदारी में गया था परिवार, चोरों ने लाखों के जेवर किए पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर। गांव गढ़ी रामलाल में रविवार दिनदहाड़े लाखों रुपये की चोरी हो गई। चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब दंपती एक रिश्तेदारी में गए हुए थे। दोपहर करीब 12ः30 बजे चोरी होने की बात मकान मालिक श्रीकृष्ण ने पुलिस को बताई है। मौके पर पहुंची पुलिस वारदात के बारे में गहनता से छानबीन कर रही है।
थाना जलेसर के गांव गढ़ी रामलाल में चोरी की वारदात की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि पत्नी उषा देवी के साथ किसी काम से बाहर गए थे। उनका बेटा प्रांशु आगरा रोड पर कांवड़ियों के भंडारे में सेवा कर रहा था, जबकि बेटी हितेश दोपहर करीब 12 बजे घर के दरवाजों पर ताला लगाकर पास में रहने वाली दादी के घर चली गई थी। कुछ देर बाद परिजन लौटे तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
परिवार के अनुसार अलमारी में रखी तीन सोने की अंगूठी, दो जंजीर, चांदी की करधनी, चार जोड़ी चांदी की तोड़ियां और एक जोड़ी झुमकी समेत अन्य जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन
सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद