{"_id":"6963efcc8673ce3244070924","slug":"bar-elections-begin-today-nomination-process-to-continue-for-two-days-etah-news-c-163-1-sagr1016-144729-2026-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बार चुनाव का आज से घमासान, दो दिन चलेगी नामांकन प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बार चुनाव का आज से घमासान, दो दिन चलेगी नामांकन प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए सोमवार से घमासान शुरू होगा। मंगलवार तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 31 जनवरी को मतदान कराया जाएगा।
बार चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 9 जनवरी को किया जा चुका है। कुल 1133 सदस्य मतदाता के रूप में दर्ज किए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार शाक्य ने बताया कि अध्यक्ष, सचिव सहित सभी पदों पर नामांकन प्रक्रिया 12 और 13 जनवरी को आयोजित की जाएगी। सुबह 11 से शाम 5 बजे तक कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के ऊपरी सभागार में यह प्रक्रिया होगी। 14 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक नामांकन पत्रों पर आपत्तियां प्राप्त करने के बाद शाम 5 बजे तक जांच और निस्तारण किया जाएगा।
15 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। 31 जनवरी को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक ऊपरी सभागार में मतदान कराया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 बजे से मतगणना शुरू करा दी जाएगी जो अंतिम परिणाम तक अनवरत चलेगी।
Trending Videos