फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Biker Dies After Collision with Tempo, SUV Driver Booked Following Son's Complaint

एटा में खौफनाक हादसा: टेंपो से टकराकर सड़क पर गिरा विक्रम, चेयरमैन की कार ने कुचल दिया; दृश्य देख कांप गए लोग

Wed, 29 Jul 2026 01:48 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 01:48 PM IST
सार

एटा के कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने टेंपो चालक और इनोवा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Biker Dies After Collision with Tempo, SUV Driver Booked Following Son's Complaint
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कायमगंज-अलीगंज मार्ग पर बर्मा पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात टेंपो चालक और पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की इनोवा कार के अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के ग्राम कुकराया रतनपुर निवासी विक्रम सिंह ने थाना पुलिस को तहरीर देकर मामला दर्ज कराते हुए बताया कि उनके 47 वर्षीय पिता सुरेश सिंह 26 जुलाई को करीब 11:45 बजे अपनी बाइक से कायमगंज-अलीगंज मार्ग से गुजर रहे थे। जब वह बर्मा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी उनके आगे चल रहे एक टेंपो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बाइक टेंपो से टकरा गई और सुरेश सिंह सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रही पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता की इनोवा कार के चालक ने सड़क पर गिरे सुरेश सिंह को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे विक्रम सिंह ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार में व्यस्त होने के कारण वह तत्काल तहरीर नहीं दे सके। इसके बाद 28 जुलाई को अलीगंज थाने पहुंचकर उन्होंने घटना की तहरीर दी। उन्होंने टेंपो चालक और इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा संबंधित वाहनों को कब्जे में लेने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना अध्यक्ष रुपेश वर्मा ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर टेंपो चालक और इनोवा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed