{"_id":"6a6902a45d7a3eddc8080e41","slug":"etah-news-dead-body-founded-in-school-etah-news-c-163-1-eta1014-154104-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूल में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूल में फंदे से लटका मिला कर्मचारी का शव
विज्ञापन
मृतक गिरीश चंद्र का फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। कस्बा अलीगंज के जसरथपुर मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक स्कूल के कमरे में यहीं कार्यरत कर्मचारी का शव फंदे से लटका मिला। कर्मचारी के परिजन ने स्कूल प्रबंधन पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।
कस्बा के मोहल्ला लुहारी दरवाजा निवासी गिरीश चंद्र गुप्ता (55) ने कोट रोड जसरथपुर मार्ग पर करीब चार वर्ष पूर्व मकान बनाया और तब से इसी में रह रहे थे। मकान के सामने ही राजगुरु ओरिएंटल पब्लिक स्कूल है। उनके बेटे अनमोल ने बताया कि करीब दो वर्ष से पिता इसी विद्यालय की देखभाल करते थे। चार दिन पूर्व विद्यालय के प्रबंधक मंजरूल हसन ने पिता के साथ विवाद करते हुए उनका सामान उठाकर स्कूल से बाहर फेंक दिया था। यह देखकर पिता ने भी विद्यालय की चाबी प्रबंधन को सौंप दी थी।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे वह स्कूल जाने की कहकर घर से निकले थे। इसके लगभग एक घंटे बाद स्कूल प्रबंधक मंजरूल हसन ने जानकारी दी कि गिरीश चंद्र का शव स्कूल के कक्ष संख्या एक में फंदे से लटका है।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन किया। ग्रीश चंद्र की भतीजी सुमन व बेेटे अनमोल ने विद्यालय प्रबंधन पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।
मामले में प्रबंधक मंजरूल हसन ने आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि उनको फोन कॉल के माध्यम से सूचना मिली तब वहां पहुंचे तो मुख्य गेट बंद था।