फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricks Woman into Handing Over Earrings Incident Caught on CCTV

UP: महिला ने कानों से उतार कर खुद ही दे दिए सोने के कुंडल, टप्पेबाजी कैसे होती है; देखें वायरल हो रहा सीसीटीवी

Wed, 29 Jul 2026 02:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 29 Jul 2026 02:05 PM IST
सार

एटा के अवागढ़ बाजार में एक शातिर युवक ने खुद को महिला का रिश्तेदार बताकर विश्वास में लिया और कानों से कुंडल उतरवाकर फरार हो गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
 

विज्ञापन
Tricks Woman into Handing Over Earrings Incident Caught on CCTV
महिला से टप्पेबाजी का लाइव सीसीटीवी - फोटो : सीसीटीवी से ली गई तस्वीर

विस्तार

एटा के अवागढ़ कस्बे में सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे बाजार में खरीदारी करने आई एक महिला टप्पेबाजी का शिकार हो गई। अज्ञात व्यक्ति ने खुद को महिला का रिश्तेदार बताकर बातों में उलझाया और कानों से कुंडल उतरवाकर भाग गया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




 

थाना क्षेत्र के गांव अभयराजपुर निवासी गिरिजा देवी घरेलू सामान खरीदने के लिए अवागढ़ बाजार आई थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे बातचीत शुरू की और स्वयं को परिचित बताते हुए विश्वास में ले लिया। आरोपी महिला को रोडवेज तिराहा स्थित पूर्व चेयरमैन राजेंद्र सिंह चौहान की गली में ले गया। वहां उसने बातों-बातों में महिला के कानों से कुंडल उतरवा लिए और मौके से भाग गया। कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने अपने परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें लेकर थाने पहुंचे और अज्ञात टप्पेबाज के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे में लगातार सामने आ रही टप्पेबाजी की घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ गई है। दो दिन पहले भी फिरोजाबाद की एक महिला, जो गांव वसुंधरा में रिश्तेदारी से लौट रही थी, उसका अवागढ़ पहुंचने से पहले पर्स काटकर हजारों रुपये की नकदी पार कर दी गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed