फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Sisters Drown in Pond in Agra, Villagers Rescue One Child

UP: तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचाया; परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 29 Jul 2026 01:40 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Jul 2026 01:40 PM IST
सार

आगरा के जगनेर क्षेत्र के बरिगवां खुर्द गांव में पशु चराने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बच्चियों को नहीं बचाया जा सका।

विज्ञापन
Two Sisters Drown in Pond in Agra, Villagers Rescue One Child
मृतक बच्चियों के फाइल फोटो और तालाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के बरिगवां खुर्द गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव की 12 वर्षीय पूनम और 8 वर्षीय टिंकल अन्य बच्चों के साथ पशु चराने गई थीं। इसी दौरान तीनों बच्चे किसी तरह तालाब में गिर गए। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों बहनों को नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों बच्चियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed