सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Children gave wonderful presentations on the theme of Yoga.

Etah News: बच्चों ने योग थीम पर दी मनमोहक प्रस्तुतियां

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Children gave wonderful presentations on the theme of Yoga.
एटा महोत्सव में योग कार्यक्रम के समापन पर योग करती टीम। संवाद
विज्ञापन
एटा। राजकीय जिला कृषि औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित योग शिविर का रविवार को समापन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत नीमा संस्था के डॉ. सतेंद्र सिंह तोमर, जीईसी योग ग्रुप के प्रमुख ज्ञान सिंह बघेल, योग प्रमुख सुरेशचंद्र यादव, रामबाबू यादव सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर की।
Trending Videos


डॉ. सतेंद्र तोमर व उनके साथियों ने मेरा मन दर्पण कहलाए भजन प्रस्तुत किया। जिस पर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया। इसके बाद अलंकार संगीत विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना व योग थीम पर नृत्य प्रस्तुत कर माहौल मंत्रमुग्ध कर दिया। योग सदस्य कुलदीप वार्ष्णेय ने सरस्वती वंदना का भावपूर्ण भजन सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यश योग सेवा समिति की टीम ने मंच पर प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम, उज्जायी, भ्रामरी सहित विभिन्न योगासन किए। बच्चों व दर्शकों ने भी इन अभ्यासों में सहभागिता की। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रत्याशी श्यामपाल सिंह यादव ने सभी योग साधकों व बच्चों को सफल आयोजन की बधाई दी। महिला प्रांत प्रभारी आशू वार्ष्णेय व महिला संरक्षक सुनीता गुप्ता ने समाज में ऐसे आयोजनों को जागरूकता का माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन योगी मुकेश वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed