{"_id":"69cebb892d2578dbfb0d4724","slug":"container-collides-with-tractor-one-worker-dies-etah-news-c-163-1-eta1004-148622-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर एक कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कंटेनर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर एक कर्मचारी की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के आसपुर हाईवे पर एक कंटेनर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली पलट गई और उसके नीचे एक कर्मचारी दब गया जिसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
बृहस्पतिवार की शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे की ओर से कर्मचारी डिवाइडर के बीच में उगी हुई घास को काट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने नेशनल हाईवे के ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी।
टक्कर भीषण होने की वजह से एक कर्मचारी ट्रॉली के नीचे दब गया। कर्मचारी को निकालने के लिए आसपास के लोगों से मदद मांगी। कड़ी मशक्कत के बाद ट्रॉली को उठाया गया और नीचे दबे हुए कर्मचारी को बाहर निकाला गया।
मृतक कर्मचारी की पहचान करन सिंह (35) निवासी आसपुर के रूप में हुई। वहीं घायलों की पहचान सत्यवीर, दुरवीन, और गौरव निवासी आसपुर के रूप में हुई। घायलों को इमरजेंसी पहुंचाया गया। वहीं मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
Trending Videos