सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Cylinder caught fire while cooking, woman suffered burn injuries

Etah News: खाना बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, महिला झुलसी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire while cooking, woman suffered burn injuries
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन क्षेत्र के गांव हाड़ई में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय सिलिंडर में आग लगने से महिला बुरी तरह से झुलस गई। हादसा इतना भयाभव था कि पत्नी को आग में लिपटे देखकर पति भी बेहोश हो गया।
Trending Videos

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने आग बुझाई और महिला को इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया।

गांव हाड़ई में रावेंद्री देवी पत्नी कुंवरपाल सुबह करीब 9 बजे गैस पर खाना बना रही थी। इस दौरान गैस चूल्हे के पास लगा पाइप लीक हो रहा था। अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग का गुबार उठने से खाना बना रही रावेंद्री भी आग की चपेट में आ गई। रावेंद्री की साड़ी में तेजी से आग लगते ही चीख पुकार मच गई। पास में बैठे उसके दोनों बेटे भागकर घर से बाहर चिल्लाने लगे। आस-पास के लोग एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पत्नी को जलता देख पति मौके पर बेहोश हो गया। लोगों ने उसे उठाकर अलग बैठाया। वहीं घर में रखी रजाई को भिगाेकर सिलिंडर में जलती हुई आग को बुझाया। वहीं रावेंद्री की साड़ी में लगी आग को भी बड़ी मशक्कत से बुझाया गया। इसके बाद आस-पास के लोग उसे मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। पड़ोसी नीतेश ने बताया कि महिला का हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ से दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed