सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Divya topped the district in NMMS exam.

Etah News: एनएमएमएस परीक्षा में दिव्या ने जिले में किया टॉप

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 25 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Divya topped the district in NMMS exam.
पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय (कम्पोजिट) राजा का रामपुर में  मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बे के पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को आयोजित बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। बाल मेला में नेशनल मींस कम मेरिट स्कॉलरशिप की परीक्षा में टॉप करने वाली स्कूल की छात्रा दिव्या को शील्ड एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
Trending Videos


पीएमश्री कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मंजूलता वर्मा ने बताया दिव्या सहित विद्यालय के छह छात्रों ने एनएमएमएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है, इसमें दिव्या ने जिले में टॉप कर विद्यालय, कस्बे और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। एनएमएमएस परीक्षा पास करने वाले बच्चों में मुस्कान, पिंकी, छवि, इश्का नंदन, संध्या शामिल हैं। उनको कक्षा 9 से 12 तक एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित ओलंपियाड परीक्षा पास करने वाले छात्र अंश शाक्य एवं रुद्रप्रताप शाक्य सहित सभी मेधावी छात्रों का बाल मेला में शील्ड एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन बीईओ विनोद गौतम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों की सफलता को उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। समारोह में स्कूल के बच्चे, शिक्षक एवं अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed