सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Demand for a Liquor Ban in the State, Similar to Gujarat and Bihar

Etah News: गुजरात-बिहार की तरह प्रदेश में शराबबंदी की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Demand for a Liquor Ban in the State, Similar to Gujarat and Bihar
जलेसर में अभाकुक्ष फाउंडेशन शराबंदी को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। अभाकुक्ष फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम भावना विमल को सौंपते हुए प्रदेश में पूर्णत: शराब को बंद किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में गुजरात और बिहार का उदाहरण दिया गया है। साथ ही शराब के नशे से घरेलू हिंसा, सड़क हादसों, अपराधिक घटनाओं का जिक्र किया गया है।
Trending Videos


ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने शराब के कारण दुष्प्रभाव के आकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा है 80 प्रतिशत घरेलू हिंसा की वजह शराब है। सड़क हादसों में 65 प्रतिशत मौत की वजह भी शराब है। शराबबंदी से अपराध में कमी आने के साथ ही मध्यम वर्ग के लोगों का आर्थिक स्तर तेजी से सुधरेगा। पूर्ण शराबबंदी से पहले शिक्षण एवं धार्मिक स्थल के 500 मीटर की परिधि में शराब की दुकान नहीं होनी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में नरेंद्र सिंह कुशवाहा, प्रेमशंकर कुशवाहा, अमित कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed