{"_id":"69c038217b8a196a3e09fbe4","slug":"dialysis-centers-run-on-katias-electricity-etah-news-c-163-1-eta1004-148076-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कटिया के बिजली से चला रहे डायलिसिस केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कटिया के बिजली से चला रहे डायलिसिस केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
डायलिसिस केंद्र के बाहर बिजली के खंभे पर पड़ी कटिया। संवाद
विज्ञापन
एटा। दो दिन से मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस केंद्र में विद्युत आपूर्ति नहीं होने की वजह से मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने विद्युत आपूर्ति का दो दिन से इंतजाम न होने पर रविवार को कटिया डालकर अवैध रूप से आपूर्ति चालू कर दी।
मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस केंद्र में हर रोज 10 से 12 मरीज डायलिसिस कराने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन दो दिन से विद्युत आपूर्ति ठप होने की वजह से डायलिसिस भी बंद पड़ी हुई थी। हाई वोल्टेज से स्टेबलाइजर जल गया था। रविवार को मेडिकल कॉलेज के प्रशासन ने अजब कारनामा करते हुए डायलिसिस केंद्र के बाहर लगे बिजली के खंभे से गुजर रही बंच केबिल में ही कनेक्शन करा दिया। यहां से बिना मीटर के ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि डायलिसिस केंद्र में अस्थाई रूप से केबल डालकर विद्युत आपूर्ति शुरू की गई है। जल्दी ही तीन फेज की केबल लगाकर स्थाई कनेक्शन दिया जाएगा।
Trending Videos