{"_id":"6a03616eb45f1ca1c5008aae","slug":"dumper-drivers-high-handedness-roadways-bus-stopped-driver-beaten-etah-news-c-163-1-eta1013-150488-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: डंपर चालकों की दबंगई, रोडवेज बस रोककर ड्राइवर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: डंपर चालकों की दबंगई, रोडवेज बस रोककर ड्राइवर को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
आवागढ़ में रोडवेज बस चालक को पीटता डंपर चालक। स्रोत वीडियो ग्रेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। आगरा रोड पर रोडवेज बस को रोककर डंपर चालकों ने दबंगई दिखाई। ओवरटेक करने पर हुई कहासुनी के बाद बस के आगे-पीछे डंपर लगाकर रोड बाधित कर दिया। इसके बाद बस चालक को पीटा। घटना के चलते सवारियां भी सहम गईं। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला एटा और अवागढ़ के बीच का बताया जा रहा है। एटा डिपो की बस आगरा की ओर से आ रही थी। रास्ते में ओवरटेक को लेकर बस चालक से डंपर चालक की कहासुनी हो गई। उस चालक ने डंपर को आगे लगाकर बस को रोक लिया है। एक ट्रक चालक हाथ में लोहे की रॉड लेकर दबंगई दिखाने लगा। उसने पहले परिचालक से धक्कामुक्की की फिर चालक की पिटाई शुरू कर दी। इससे सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आगरा रोड पर ट्रैफिक बाधित हो गया। काफी देर यातायात सुचारु हो सका। इस संबंध में एसएचओ अखिलेश दीक्षित ने बताया कि घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। ओवरटेक को लेकर विवाद हुआ था। इसको लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग करेंगे।
Trending Videos