सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Illegal Midnight Mining Sparks Chaos in Agra Village Two Tractors Seized

Agra: खनन माफिया के गुर्गों ने कर दी फायरिंग, आधी रात को मची अफरा-तफरी; पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 13 May 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
सार

आगरा के गदपुरा गांव में आधी रात अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भागने लगे। कार्रवाई के दौरान दो ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

Illegal Midnight Mining Sparks Chaos in Agra Village Two Tractors Seized
फायरिंग
विज्ञापन

विस्तार

आगरा के कुबेरपुर क्षेत्र के गांव गदपुरा में आधी रात को ट्रैक्टर-ट्रॉली से खनन कर रहे लोगों के द्वारा फायरिंग करने से अफरा-तफरी मच गई। एसडीएम सुमित कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस से खनन कर रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।
Trending Videos

घटना मंगलवार आधी रात करीब 1:30 की है। पुलिस ने बताया कि एसडीएम सुमित कुमार सिंह से रात्रि में मिली अवैध खनन की सूचना पर स्थानीय पुलिस कुबेरपुर क्षेत्र के गांव गदपुरा पहुंच गई। पुलिस को आते देख खनन कर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली भाग खड़े हुए। आनन-फानन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिस की प्राइवेट गाड़ी में टक्कर मार दी। लेकिन पुलिस ने एक मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक खाली को खनन की कार्रवाई में सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गांव रहनखुर्द अंकित पुत्र राजेश व गदपुरा निवासी प्रशांत पुत्र समर सिंह को हिरासत में ले लिया है। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छलेसर स्थित पुलिस चौकी पर खड़ा कर दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है आधी रात को पुलिस का सायरन और फायरिंग की आवाज सुनाई दी, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधी रात को दो ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

अवैध है आधी रात में मिट्टी खनन
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गांव गदपुरा में आधी रात को फायरिंग और पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारने की सूचना गलत है। ट्रैक्टर-ट्रॉली से जो मिट्टी का खनन रात्रि में कर रहे थे वह अवैध है। उन पर दिन में खनन करने की परमिशन थी। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed