सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Elderly man dies after being run over by vehicle while returning home after getting his hair cut

Etah News: बाल कटवाकर घर जा रहे बुजुर्ग को वाहन ने रौंदा, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being run over by vehicle while returning home after getting his hair cut
राजेंद्र का फाइल फोटो
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के सुपैती में वाहन की चपेट में आने से पैदल जा रहे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए इमरजेंसी ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
Trending Videos

मृतक के भाई कुंवरपाल ने बताया कि राजेंद्र सिंह (55) निवासी सुपैती शुक्रवार शाम करीब 6ः30 बजे नाई की दुकान से बाल कटवाकर घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय आसेपुर गांव पर किसी वाहन ने रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिरहची ले गए जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। इमरजेंसी लाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed