{"_id":"69ac6e72715693b2ce007ba4","slug":"panchayat-protests-against-sale-of-liquor-at-grocery-stores-etah-news-c-163-1-eta1013-147353-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: परचून की दुकानों पर शराब की बिक्री के विरोध में पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: परचून की दुकानों पर शराब की बिक्री के विरोध में पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कस्बा जलेसर में अवैध शराब बिक्री को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। क्षेत्र के गांव नगला मितन में शराब की अवैध बिक्री के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए हैं। ग्रामीणों ने गांव में पंचायत कर शराब की अवैध बिक्री का विरोध जताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में परचून की दुकान पर गैर प्रांत की शराब बेची जा रही है। इससे अपराध की घटनाएं बढ़ रही है। हादसों में कई लोग जान गंवा चुके हैं। पंचायत के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली जलेसर पहुंचे और प्रदर्शन कर शराब की अवैध बिक्री की मांग उठाई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में आधा दर्जन से अधिक परचून की दुकानों पर गैर प्रांत की अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। शराब माफिया छोटे-छोटे बच्चों को चंद रुपयों का लालच देकर इस धंधे में धकेल रहे हैं, जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने इस संबंध में गांव में पंचायत की। इसमें बढ़ती दुर्घटनाओं और मौतों को देखते हुए शराब न बेचने पर सहमति बनी थी, लेकिन माफियाओं ने इस सामाजिक निर्णय को भी नहीं माना और लगातार शराब की बिक्री कर रहे हैं। पूर्व में इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों और माफियाओं के बीच झड़प भी हो चुकी हैं।
वहीं, प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को कोतवाली प्रभारी संजय राघव ने समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दो लोगों पर कार्रवाई की गई है।
प्रदर्शन करने वालों में डॉ. गुलवीर मोहन यादव, अनिल कुमार, बलवीर सिंह, शीलू यादव, टाटम बदहाल, रवि दिवाकर, झलकेंद्र, शैलेश, देवेंद्र सिंह, बंटी यादव, रमेश जाटव, जीतू यादव, शीलेश, रघुराज सिंह, चरण सिंह, गांधारी सिंह, गंगा सिंह, गयाप्रसाद, रणवीर सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
Trending Videos