{"_id":"69ac6f73f881a0850205f33e","slug":"teachers-are-not-reaching-schools-on-time-etah-news-c-163-1-eta1003-147352-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: स्कूलों में समय से नहीं पहुंच रहे अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: स्कूलों में समय से नहीं पहुंच रहे अध्यापक
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
मारहरा के प्राथमिक विद्यालय लल्लू खेड़ा में शिक्षकों का इंतजार करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
मारहरा। सरकार से बेहतर वेतन मिलने के बाद भी प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय लल्लूखेड़ा की पड़ताल में शनिवार को सुबह 9.45 बजे तक एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं था।
शिक्षकों के स्कूल आने का समय सुबह नौ बजे और छुट्टी का समय तीन बजे है। सुबह दूर से आने के कारण शिक्षकों की सुविधा को देखते हुए सुबह स्कूल आने का समय नौ बजे तय किया गया है, इसके बाद भी शिक्षक समय से स्कूल नहीं पहुंच रहे हैं। लल्लूखेड़ा के विद्यालय में मात्र 35 बच्चे पंजीकृत हैं, इसके सापेक्ष में स्कूल में एक प्रधानाध्यापिका, एक सहायक अध्यापक और एक शिक्षामित्र की तैनाती है। पड़ताल में स्कूल में शिक्षक और बच्चों की कुर्सियां खाली थी, कक्षा एक से पांच तक की कक्षा में पंजीकृत 35 बच्चों में 10-15 बच्चे स्कूल आए थे जो स्कूल के बाहर खेल रहे थे।
मोहनपुरा से आने-जाने में एक मात्र टैंपो का साधन है। इसलिए कभी कभार देर हो जाती है, होली के बाद स्कूल खुलने पर बाकी शिक्षकों को आने में देरी हो रही है। होली के कारण बच्चे भी कम संख्या स्कूल आए हैं। - सत्यवती, प्रधानाध्यापिका प्राथमिक विद्यालय लल्लूखेड़ा
Trending Videos