फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Encroachment on access paths disrupts movement.

Etah News: चकमार्गों पर अतिक्रमण से आवागमन बाधित

Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Encroachment on access paths disrupts movement.
राजा का रामपुर। क्षेत्र के अधिकांश गांव के चकमार्गों पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। पक्का अतिक्रमण करने से कई गांवों के चकमार्गों पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। शिकायतों के बाद भी प्रशासन चकमार्गों से कब्जा नहीं हटवा सका है। इससे लोगों को बहुत अधिक असुविधा हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरपुरा में कई चकमार्ग हैं जिसमें अधिकांश पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। कुछ लोगों ने चकमार्ग को जोत कर अपने खेतों में मिला लिया है तो कुछ ने स्थायी अतिक्रमण कर लिया है। राजा का रामपुर मौजा के खाता संख्या 01709 में कुल 193 चकमार्ग दर्ज हैं, जिनका कुल रकबा 8.6770 हेक्टेअर है। वहीं खैरपुरा के खाता संख्या 01307 में 231 चकमार्ग दर्ज हैं, जिनका कुल रकबा 9.0790 हेक्टेअर है। इनमें आधे से अधिक चकमार्ग राजस्व विभाग की अनदेखी के चलते वर्षों से बंद पड़े हैं। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने रास्तों पर खेती कर ली है। जबकि कुछ जगहों पर स्थायी निर्माण होने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।
विज्ञापन

रामपुर देहात के प्रधान पति प्रदीप कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत अपने स्तर पर आवश्यकता के अनुसार चकमार्गों पर कार्य करा रही है। अभी कई ऐसे चकमार्ग हैं जो बंद पड़े हुए है उन्हें पहले राजस्व विभाग को कब्जामुक्त कराना है। इसके बाद ग्राम पंचायत कार्ययोजना बनाकर उन पर विकास कार्य कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------

चकमार्गों का सीमांकन और चिह्नांकन करना राजस्व विभाग का कार्य है। सूची उपलब्ध होने पर कार्ययोजना में शामिल कर नियमानुसार निर्माण कराया जा सकता है। - शिवशंकर शर्मा, बीडीओ अलीगंज
----------------------------------
चकमार्गों पर अतिक्रमण की उनको कोई शिकायत नहीं मिली है। टीम से सर्वे कराकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर कब्जामुक्त कराया जाएगा। -डॉ. शशिशेखर, एसडीएम अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed