फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves fled, leaving the transformer behind, upon the lineman's arrival.

Etah News: लाइनमैन के पहुंचने पर ट्रांसफाॅर्मर छोड़कर भागे चोर

Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Thieves fled, leaving the transformer behind, upon the lineman's arrival.
राजा का रामपुर में जमीन पर पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
राजा का रामपुर। कस्बे के मोहल्ला कुंजड़ियान में मंगलवार की रात को 100 केवीए का विद्युत ट्रांसफाॅर्मर चोरी होने से बच गया। मध्यरात्रि बिजली सप्लाई बंद होने पर लाइनमैन के पहुंचने पर चोर ट्रांसफाॅर्मर छोड़कर भाग गए। चोरी के लिए खोले गए ट्रांसफाॅर्मर का तेल फैलने से आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

मोहल्ला कुंजड़ियान में बिजली आपूर्ति को 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रखा है। गर्मी और उमस होने के कारण मंगलवार की रात को लोग घरों में पंखे-कूलर में सो रहे थे। विद्युत निगम का लाइनमैन योगेश इसी मोहल्ले का निवासी है। मध्यरात्रि अचानक आपूर्ति बंद होने पर उसने बिजली घर संपर्क कर सप्लाई बंद होने का कारण पूछा।
विज्ञापन

इस पर सप्लाई चालू होने की बताए जाने पर वह लाइन चेक करने घर से निकल पड़ा। ट्रांसफाॅर्मर स्थल पर पहुंचने पर चोर भाग खड़े हुए। वहां पहुंचकर उसने देखा तो ट्रांसफाॅर्मर जमीन पर गिरा पड़ा था और तेल जमीन पर फैल रहा था। लाइनमैन की सजगता से ट्रांसफाॅर्मर तो चोरी होने से बच गया लेकिन तेल फैलने से सप्लाई शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed