{"_id":"6951805a1c5d6e9f1d0ef337","slug":"etah-news-fog-transport-etah-news-c-163-1-sagr1016-144041-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कोहरे में सफर हुआ मुश्किल, देरी से पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कोहरे में सफर हुआ मुश्किल, देरी से पहुंचे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। तीन दिन से लगातार पड़ रहे कोहरे के कारण सफर मुश्किल हो गया है। हालात यह हैं कि सफर में दूरी के अनुसार दो से तीन घंटे तक का अधिक समय लग रहा है। शनिवार की रात से लेकर रविवार सुबह तक भी यह समस्या रही। खासतौर से लंबी दूरी पर चलने वाले लोगों को ज्यादा समस्या उठानी पड़ी।
शनिवार शाम 6 बजे से ही घना कोहरा छाने लगा था। इसके कारण वाहनों का सड़कों पर अपनी सामान्य रफ्तार से चलना मुश्किल हो गया। चालकों को बेहद धीमी गति से वाहन चलाने पड़ रहे थे। अपने वाहनों व रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी समस्या से जूझना पड़ा। रात के समय तो अंधेरे में 10 मीटर के आगे दिखना मुश्किल था। ऐसे में बहुत ही कम बसें सड़कों पर उतारी गईं। इसी तरह के हालात रविवार तड़के भी रहे।
रोडवेज बस से रविवार सुबह दिल्ली से एटा के लिए बैठे शहर की पुरानी बस्ती निवासी राहुल सक्सेना ने बताया कि आमतौर पर पांच घंटे में एटा आ जाते हैं। रविवार सुबह के समय काफी घना कोहरा होने के कारण कुछ नहीं दिख रहा था। चालक बहुत ही धीमी गति से बस को चलाकर लाया। कई जगह रुकना भी पड़ा। इसके चलते दो घंटे का अतिरिक्त समय लगा। फर्रुखाबाद से अपनी कार से एटा आए शांतिनगर निवासी पियूष श्रीवास्तव ने बताया कि एक घंटे का समय ज्यादा लग गया। कई बार तो रास्ते में इतना घना कोहरा आया कि दिखना ही बंद हो गया। कार को रोककर बार-बार शीशा साफ करना पड़ा।
वाहन चलाते समय बरतें सावधानी
- ओवरटेक करने से बचें और आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
- हेडलाइट, फॉग लाइट, टेल लाइट एवं इंडिकेटर का सही ढंग से प्रयोग करें।
- दिन में भी घने कोहरे की स्थिति में लो बीम हेडलाइट का उपयोग करें।
- अचानक ब्रेक लगाने से बचें और सड़क किनारे खड़े वाहनों, पैदल यात्रियों एवं पशुओं के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतें।
- निर्धारित विश्राम स्थलों पर ही वाहन रोकें। सड़क किनारे वाहन खड़ा करना दुर्घटना को आमंत्रण दे सकता है।
- रिफ्लेक्टर, रिफ्लेक्टिव टेप एवं चेतावनी संकेतों का प्रयोग जरूर करें।
- सफर से पहले वाहन की तकनीकी स्थिति की जांच अवश्य कर लें।
- बार-बार लेन बदलने से बचें। मोड़, चौराहों एवं कट पर इंडिकेटर और हॉर्न का सही प्रयोग करें।
Trending Videos