सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news inflation

Etah News: पीतल, तांबा, स्टील पर महंगाई से बर्तनों की कीमत में उछाल

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
etah news inflation
विज्ञापन
एटा। सहालग शुरू होने में अब चार दिन ही शेष हैं। ऐसे में बर्तन बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना कि करीब 15 दिन पहले पीतल, तांबा, स्टील व सिल्वर के भाव 100 से 300 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। दाम बढ़ने से ग्राहकों को बर्तन महंगे मिल रहे हैं हालांकि बजट संभालने के लिए वे हल्के वजन के बर्तनों की खरीद अधिक कर रहे हैं।शहर के लोहामंडी बाजार स्थित दुकानों पर गृहस्थी सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाई, थाली-गिलास सेट, इंडक्शन बर्तन व विभिन्न डिजाइन के डिनर सेट की मांग तेज है। भीड़ को देखते हुए कई दुकानदार ग्राहकों को ऑफर देकर लुभा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्राहकों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। बर्तन व्यापारी प्रेम कुमार ने बताया कि पीतल व तांबा के दाम में 100-300 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है। महंगाई बढ़ने के कारण ग्राहक अब हल्के बर्तनों की मांग कर रहे हैं जिससे उनका बजट प्रभावित न हो। दुकानदार प्रदीप किशोर ने बताया शादी में देने के लिए स्टील के बर्तनों मांग तेजी से बढ़ी है। आकर्षक डिजाइन वाले कलश, थाल, गिलास, लोटा सहित अन्य बर्तनों की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। साथ ही गैस चूल्हा व इंडक्शन की खरीद भी बढ़ रही है।
Trending Videos


पीतल तांबा और स्टील के दामों मे 100-300 तक बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि इससे कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ा है। सहालगों की शुरूआत हो रही है ऐसे में ग्राहकों की अच्छी भीड़ बाजार में जुट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू कश्यप, बर्तन दुकानदार

पिछले 15 दिनों से बर्तन के भाव में बढ़ोत्तरी हुई है। लोग शादियों में देने के लिए बर्तन खरीद रहे हैं। महंगाई की वजह से हल्के बर्तनों की मांग अधिक है। सुबह से खरीदारी के लिए लोग बाजार में पहुंच रहे हैं।
मनोज अग्रवाल, बर्तन दुकानदार

बाजार में उपलब्ध प्रमुख वस्तुएं व दाम
प्रेशर कुकर (5 लीटर) 700 – 1200 रुपये
स्टील डिनर सेट- 2000 – 2300 रुपये
स्टील कप–प्लेट सेट- 800 – 1000 रुपये
--------
धातुओं के दाम धातु
पहले अब
पीतल- 700 – 1000
तांबा- 1400 – 1700
सिल्वर - 250 – 200
स्टील- 350 – 500 प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed