{"_id":"69d95828ba4c48b0bf0e5dba","slug":"etah-news-road-accident-death-etah-news-c-163-1-eta1013-149015-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कार की टक्कर से किसान की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कार की टक्कर से किसान की मौत, सड़क पर शव रख लगाया जाम
विज्ञापन
वाहनपुर में आक्रोशित परिजन वाहनपुर पर जाम लगाते हुए। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
एटा। थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत वाहनपुर के पास एक तेज रफ्तार कार चालक ने किसान को टक्कर मार दी। आगरा में किसान की उपचार के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराकर लौटे परिजन ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उन्होंने आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।वाहनपुर निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे वह अपने भाई मेघ सिंह के साथ सड़क किनारे खड़े होकर बात कर रहे थे। तभी ओन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने मेघ सिंह को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मेघ सिंह को परिजन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार की रात को मौत हो गई। परिजन ने शव का आगरा में ही पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम कराकर लौटे परिजन ने वाहनपुर तिराहा पर शव को रखकर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। जाम लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद सड़कों पर वाहनों का आवागमन हो सका। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। वहीं देहात कोतवाली पुलिस ने परिजन के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-- -
कार चालक शिक्षिका का कहना झूठा लगा रहे आरोपः
परिजनों जिस कार के नंबर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। वह कार एक शिक्षिका की है। शिक्षिका सीमा सिंह वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय ओन में तैनात है। सीमा सिंह ने 8 मार्च को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि 8 मार्च को सड़क हादसे में हमारी कार नहीं है। वह उस दिन विद्यालय में अवकाश पर थीं। परिजनों द्वारा झूठा आरोप लगाया जा रहा है।
Trending Videos