सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   etah news aliganj gst

Etah News: जीएसटी टीम को तंबाकू फर्माें पर मिली अनियमिताएं, स्टॉक सील

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
etah news aliganj gst
अलीगंज क्षेत्र में जीएसटी टीम के खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कायमगंज रोड स्थित तंबाकू कारोबारियों की दो फर्माें पर जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा अलीगढ़ की छापेमारी बृहस्पतिवार की देर रात तक जारी रही। करीब आठ घंटे तक चली जांच में टीम को भारी अनियमितताएं मिली हैं। टीम ने स्टॉक सील कर दिया है। वहीं दस्तावेजों को साथ ले गई है।
Trending Videos

यह सघन कार्रवाई असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में डिप्टी कमिश्नर नीरज कुमार, राज्य कर अधिकारी मनीष शर्मा, योगेंद्र कुमार, चरणजीत सिंह और राधे श्याम सहित कई अधिकारी शामिल रहे। अधिकारियों ने ओमप्रकाश-सुनील कुमार और शांति टुबैको नामक फर्माें पर पहुंचकर स्टॉक, बिलिंग रिकॉर्ड, जीएसटी दस्तावेज और अन्य अभिलेखों की गहराई से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान ओमप्रकाश-सुनील कुमार फर्म में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। यहां उपलब्ध स्टॉक और अभिलेखों में अंतर पाया गया। रिकॉर्ड के अनुसार जितना माल दर्शाया गया था, मौके पर उससे कम स्टॉक मिला। इसके चलते कर चोरी की आशंका प्रबल हो गई है। अधिकारियों ने इस विसंगति को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत जांच शुरू कर दी है। वहीं, शांति टुबैको फर्म की स्थिति और भी संदिग्ध पाई गई। यहां स्टॉक से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बिना दस्तावेज के माल का होना नियमों का सीधा उल्लंघन है और इसे गंभीर कर अनियमितता माना जाता है। कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों के स्टॉक को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। विभाग ने टैक्स निर्धारण और पेनल्टी की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी है। असिस्टेंट कमिश्नर डॉ. अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोनों फर्मों पर गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं। एक फर्म में स्टॉक कम मिला, जबकि दूसरी में वैध अभिलेख नहीं मिले। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed