फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Etah: Soldier murders wife en route after taking her out under the pretext of visiting the canteen

Etah: कैंटीन ले जाने के बहाने रास्ते में पत्नी की हत्या, शव नहर में फेंककर ड्यूटी पर लौट गया फौजी; गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 23 Jul 2026 01:07 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की और शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में फेंक दिया।

विज्ञापन
Etah: Soldier murders wife en route after taking her out under the pretext of visiting the canteen
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी की हत्या कर शव नहर में फेंकने की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। सेना में तैनात जवान को उसके तैनाती स्थल पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पत्नी की गला दबाकर हत्या की और शव को आगरा रोड स्थित हजारा नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद वह दो-तीन दिन तक इधर-उधर घूमता रहा और फिर ड्यूटी पर लौट गया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

विज्ञापन


मारहरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर काकामई बादामपुर निवासी रमाकांत छह जुलाई को पत्नी सोनी को आगरा स्थित सेना की कैंटीन से सामान दिलाने का बहाना बनाकर घर से ले गया था। उसके साथ गांव का ही अजय भी मौजूद था। इसके बाद सोनी घर नहीं लौटी तो उसकी मां सरोज देवी ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए पति और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी कराया और सेना के अधिकारियों को पत्र भेजा। इसके बाद कोतवाली नगर पुलिस की टीम पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के माल बाजार पहुंची और सेना के सहयोग से आरोपी को उसकी तैनाती स्थल से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। छह जुलाई को विवाद बढ़ने पर आरोपी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले महिला के साथ मारपीट की, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को कार से आगरा रोड स्थित हजारा नहर में ले जाकर फेंक दिया।घटना के बाद आरोपी पहले बचने के लिए पठानकोट गया और बाद में स्थानांतरण होने पर पश्चिम बंगाल पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली।


एसएसपी डा. इलामारन ने बताया कि मामले में आरोपी के दोस्त की भूमिका की भी जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और विवेचना के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed