फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Viral fever and throat infections have compounded the trouble.

Etah News: वायरल बुखार और गले के संक्रमण ने बढ़ाई परेशानी

Sun, 26 Jul 2026 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 26 Jul 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Viral fever and throat infections have compounded the trouble.
शीतलपुर ब्लॉक के गांव लोया बादशाहपुर में मलेरिया से जागरुक करते चिकित्सक। संवाद
एटा। मौसम में उतार-चढ़ाव का असर सेहत पर दिखाई देने लगा है। वायरल बुखार, गले में संक्रमण, खांसी, जुकाम और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन वायरल बुखार और गले के संक्रमण से संबंधित करीब 500 मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में विभिन्न बीमारियों से पीड़ित 2500 से अधिक मरीजों के पर्चे बनाए गए।
विज्ञापन


इमरजेंसी में तैनात डाॅ. कोहली ने बताया कि दिन में तेज धूप और उमस के साथ बीच-बीच में हो रही बारिश से संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में इसका प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। कई मरीज तेज बुखार, गले में दर्द, खांसी, सिरदर्द और कमजोरी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। शनिवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 800 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से करीब 500 लोग वायरल बुखार, खांसी व गले में दर्द की समस्या से पीड़ित रहे। बच्चा वार्ड में भी करीब 25 बच्चे भर्ती हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एस. चंद्रा ने बताया कि बुखार या गले में दर्द होने पर चिकित्सक की परामर्श से ही उपचार कराएं। संक्रमण के लक्षण दिखने पर भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। पांच से 15 साल तक के बच्चों व किशोरों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन





चिकित्सक के अनुसार ऐसे करें बचाव
मौसम के अनुसार कपड़े पहनें और भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें।
पर्याप्त मात्रा में पेयजल और तरल पदार्थों का सेवन करें।
गर्म और ताजा भोजन करें, बासी भोजन से बचें।
साबुन से नियमित रूप से हाथों को धोएं।
भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर मास्क का प्रयोग करें।
तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ या गले का दर्द बढ़ने पर चिकित्सक से परामर्श करें।
बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक या अन्य दवाओं का सेवन न करें।



खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू
मिरहची। पशुओं को खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए मिरहची ब्लॉक में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। 45 दिनों में क्षेत्र के दुधारू पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। ब्लॉक मारहरा के पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित कुमार कौशल ने कहा कि पशु सखी, पशु मित्र, पैरावेट, पशुधन प्रसार अधिकारियों तथा 1962 पशु एंबुलेंस की सहायता से गांव-गांव टीमें भेजी गई हैं। अभियान के तहत अब तक करीब 1,945 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं तथा चार माह से कम उम्र के बछड़ों और बछिया को यह टीका नहीं लगाया जाता। संवाद




स्वास्थ्य शिविर में 26 मरीजों का किया गया इलाज
एटा। स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक शीतलपुर के ग्राम लोयाबादशाहपुर में शनिवार को जिला मलेरिया अधिकार के नेतृत्व में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 26 मरीजों की जांच के बाद दवाएं दी गईं। शिविर में डॉ. आकाश वर्मा, सुशील कुमार, जसराम सिंह और मुकेश कुमार की टीम ने गांव का भ्रमण कर मरीजों की जांच की। स्वास्थ्य टीम ने सात लोगों की मलेरिया (एमपी कार्ड) जांच भी की, जिसमें सभी रिपोर्ट नेगेटिव मिलीं। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने ग्रामीणों से सफाई की अपील की। संवाद

शीतलपुर ब्लॉक के गांव लोया बादशाहपुर में मलेरिया से जागरुक करते चिकित्सक। संवाद

शीतलपुर ब्लॉक के गांव लोया बादशाहपुर में मलेरिया से जागरुक करते चिकित्सक। संवाद

शीतलपुर ब्लॉक के गांव लोया बादशाहपुर में मलेरिया से जागरुक करते चिकित्सक। संवाद

शीतलपुर ब्लॉक के गांव लोया बादशाहपुर में मलेरिया से जागरुक करते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed