सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Evaluation: Sir please please please... pass me

मूल्यांकन : सर प्लीज प्लीज प्लीज... पास कर देना

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Evaluation: Sir please please please... pass me
श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन का निरीक्षण करते जिला विद्यालय निर
विज्ञापन
एटा। जिले के 5 केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया जा रहा है। रविवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र की उत्तरपुस्तिका के पहले ही पेज पर पास होने की गुहार का संदेश मिला। इसमें उसने लिखा कि सर प्लीज प्लीज... मुझे पास कर देना।
Trending Videos

शहर मुख्यालय पर स्थित 5 केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान हाईस्कूल की 20042 और इंटरमीडिएट की 17968 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। एक मूल्यांकन केंद्र पर इंटरमीडिएट के एक कमजोर छात्र की उत्तर पुस्तिका के शुरूआत के पहले पेज पर ही सर प्लीज प्लीज प्लीज.. पास कर देना जैसा संदेश मिला। वहीं उत्तर पुस्तिका के अंतिम पेज पर उसने गुरुजी पास कर देना जैसा संदेश लिखकर पास होने की गुहार लगाई। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार के संदेश उत्तर पुस्तिकाओं में देखने को मिल रहे हैं, लेकिन सवालों के सही जवाब के आधार पर ही अंक दिए जा रहे हैं। बताया कि रविवार को कुल 38010 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed