फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Farmer's body found in field; murder suspected.

Etah News: खेत पर मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Farmer's body found in field; murder suspected.
सकीट(एटा)। गांव कंगरौल में रविवार को खेत पर एक किसान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। उसे देखकर ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं। किसान के पुत्र नोएडा में नौकरी करते हैं पुलिस उनका इंतजार कर रही है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


गांव कंगरौल निवासी किसान प्रभुचरण (65) रविवार सुबह करीब आठ बजे घर से खेत पर गए थे। काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। घर के लोगों के साथ ग्रामीण भी उनको खोजने के लिए निकले। घूमते हुए सभी लोग जब प्रभुचरण के खेतों के पास पहुंचे तो वहां उनका शव मिला। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। परिवार के ही एक व्यक्ति ने बताया कि प्रभुचरण के बेटे बाहर नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की गंभीरता के साथ छानबीन की जा रही है। जांच में शरीर पर किसी प्रकार की चोट का कोई निशान नहीं दिख रहा है। इनके बेटे नोएडा में रहते हैं उनके आने का इंतजार किया जा रहा है। मौत होने का सही पता तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed