{"_id":"6a6e386aad1e9038fa0b96b9","slug":"father-and-son-attacked-in-dispute-over-house-construction-threatened-with-death-etah-news-c-175-1-agr1054-151546-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मकान निर्माण के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मकान निर्माण के विवाद में पिता-पुत्र पर हमला, जान से मारने की धमकी दी
Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सोरों कोतवाली के गांव गुलाबगढ़ी में मकान निर्माण के दौरान पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ मारपीट की। आरोपियों ने निर्माणाधीन दीवार को तोड़ते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुलाबगढ़ी निवासी सतेंद्र पुत्र रामप्रसाद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह अपनी कृषि भूमि पर मकान का निर्माण करा रहे हैं। 29 जुलाई की रात आठ बजे उनके पिता रामप्रसाद निर्माण स्थल पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ढालचंद, भगवान उर्फ बब्लू, श्रीपाल और किशनपाल लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने निर्माणाधीन दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने रामप्रसाद के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। कुछ देर बाद जब सतेंद्र मौके पर पहुंचे और उसने तोड़फोड़ का कारण पूछा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने निर्माण कार्य बंद कराने की धमकी भी दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। मारपीट में सतेंद्र व उसके पिता रामप्रसाद के चोटें आई हैं। सतेंद्र ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।