फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ganga floodwaters expand their reach; fields submerged from Sunnagadhi to Devkali

Etah News: बाढ़- गंगा की बाढ़ ने बढ़ाया दायरा, सुन्नगढ़ी से देवकली तक खेतों में भरा पानी

Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 02 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ganga floodwaters expand their reach; fields submerged from Sunnagadhi to Devkali
फोटो 32- किसौल के बांध के दोनों ओर भरा गंगा का पानी एवं निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम। स्रो
कासगंज। जिले में उफनती गंगा का पानी अब तटीय इलाकों के खेतों में भरने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई हैं। बिजनौर और नरौरा बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण बांधों पर दबाव बढ़ गया है, वहीं गंगाघाटों पर बढ़ रहे जलस्तर से कांवड़ियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

उफनती गंगा की धारा अब जिले के तटीय इलाकों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। बाढ़ के पानी का दायरा लगातार फैल रहा है, जिससे सुन्नगढ़ी से देवकली तक खेत जलमग्न हो चुके हैं। बिजनौर और नरौरा बैराजों से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा के कच्चे बांधों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे कटान का गंभीर खतरा पैदा हो गया है। पिछले 24 घंटों से बैराजों से मीडियम फ्लड लेवल का प्रवाह लगातार बना हुआ है। शुक्रवार रात बिजनौर बैराज से पानी का प्रवाह 2 लाख क्यूसेक के आंकड़े को पार कर गया। सिंचाई विभाग के अनुसार, रात के समय 2.14 लाख क्यूसेक पानी का प्रवाह बना रहा, जिसके बाद बाढ़ नियंत्रण कक्ष को हाई अलर्ट जारी किया गया। हालांकि, 12 घंटे बाद शनिवार सुबह बिजनौर बैराज का प्रवाह घटकर 1.81 लाख क्यूसेक और नरौरा बैराज का प्रवाह 1.72 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया। इसके बावजूद जिले की सीमा में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन

फसलें डूबीं, आवागमन प्रभावित
तटीय गांवों में बाढ़ का पानी पहुंचने से ग्रामीण सहम उठे हैं। नगला जयकिशन के निवासी उर्वेश ने बताया कि बाढ़ का पानी गांव की पुलिया तक पहुंच गया है। यदि जलस्तर और बढ़ा, तो मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएगा और गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा। इसके अलावा खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूबने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पटियाली के नगला हंसी और आसपास के इलाकों में भी बाढ़ की आहट से लोग परेशान हैं। लहरा और कछला गंगाघाटों पर जलस्तर बढ़ने के कारण दुकानदारों ने अपनी अस्थायी दुकानें पीछे हटानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लहरा घाट पर कांवड़ियों की बढ़ी मुश्किलें
तीर्थनगरी सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से सावन माह में आने वाले कांवड़ियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लहरा की निचली बस्ती में बाढ़ का पानी पहुंचने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लहरा घाट पर एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों को तैनात किया गया है, जो लगातार श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से रोक रहे हैं और सतर्क कर रहे हैं। वहीं, जलभराव के चलते नगर पालिका द्वारा बनाए गए चेंजिंग रूम और अस्थायी प्रसाधन गृह भी पानी में डूब गए हैं।
प्रशासन और सिंचाई विभाग भी सतर्क
बाढ़ की स्थिति पर नजर रखते हुए सिंचाई विभाग के एसडीओ संदीप जैन ने पटियाली क्षेत्र के किसौल और मुजफ्फरनगर में चल रहे कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। यहां गंगा की धारा सीधे कटानरोधी कार्यों से सटकर बह रही है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर बनाए रखी है ताकि तटबंधों को सुरक्षित रखा जा सके और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

बैराजों से पानी का प्रवाह
हरिद्वार बैराज से- 1,23,872 क्यूसेक
बिजनौर बैराज से- 1,81,216 क्यूसेक
नरौरा बैराज से - 1,72,721 क्यूसेक
कछला ब्रिज- 162.80 मीटर के निशान पर

अभी कटान की स्थिति नहीं
- बिजनौर और नरौरा से पानी का प्रवाह बढ़ने के कारण गंगा के जलस्तर में वृद्धि से मीडियम फ्लड की स्थित गंगा में बनी है। फिलहाल जिले में कहीं कटान की स्थिति नहीं है। सिंचाई विभाग की टीम निरंतर निगरानी कर रही है। अब बैराजों से प्रवाह कम होने की उम्मीद है- शरद सौरभ गिरी, अधिशासी अभियंता सिंचाई।

फोटो 32- किसौल के बांध के दोनों ओर भरा गंगा का पानी एवं निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम। स्रो

फोटो 32- किसौल के बांध के दोनों ओर भरा गंगा का पानी एवं निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम। स्रो

फोटो 32- किसौल के बांध के दोनों ओर भरा गंगा का पानी एवं निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम। स्रो

फोटो 32- किसौल के बांध के दोनों ओर भरा गंगा का पानी एवं निरीक्षण करती सिंचाई विभाग की टीम। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed