{"_id":"6a6e3f5f90fedf6dde0f9615","slug":"waterlogging-in-the-mamon-railway-underpass-leads-to-increased-difficulties-etah-news-c-175-1-agr1054-151517-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: मामों रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: मामों रेलवे अंडरपास में जलभराव से बढ़ी मुश्किलें
Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कासगंज-बरेली रेलवे लाइन पर मामों के समीप बने अंडरपास में बारिश के बाद पानी भरने से ग्रामीणों और किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खेतों तक पहुंचना मुश्किल होने के साथ ही लोगों को पानी के बीच से गुजरने पर हर वक्त हादसे का डर सता रहा है।
मामों गांव के दर्जनों किसानों की कृषि भूमि रेलवे लाइन के दूसरी ओर स्थित है। बारिश के बाद अंडरपास में जलभराव होने से किसानों को खेतों तक पैदल, साइकिल व बाइक से पहुंचने में दिक्कतें हो रही है। यह अंडरपास मामों को दरुआपुर, किशोरपुर, रामनगर और सैलई समेत कई गांवों से जोड़ता है। प्रतिदिन इस मार्ग से काफी संख्या में ग्रामीण, छात्र और किसानों आवागमन करते हैं। जलभराव के कारण लोग जोखिम उठाकर पानी से होकर निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। जलभराव होने से पानी की गहराई का अंदाजा न होने से कभी भी हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने रेलवे व संबंधित विभाग के अधिकारियों से अंडरपास में भरे पानी की निकासी कराने व स्थायी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है। इससे लोगों को राहत मिल सके।