{"_id":"6a6e401dbd859175c0049014","slug":"wrestlers-to-step-into-the-wrestling-arena-selection-to-be-held-on-the-5th-etah-news-c-175-1-sagr1032-151537-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कुश्ती के अखाड़े में उतरेंगे पहलवान, 5 को होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कुश्ती के अखाड़े में उतरेंगे पहलवान, 5 को होगा चयन
Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वर्ष 2026-27 के तहत आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता के लिए जिले में चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 5 अगस्त को जिला स्तर पर ट्रायल हाेगा।
उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयन ट्रायल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिला स्तर पर खिलाड़ियों के चयन के लिए 5 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम, कासगंज में ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके बाद मंडलीय प्रतियोगिता 11 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में सुबह 10 बजे से होगी। यहां से चयनित होने वाले मेधावी खिलाड़ियों को 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता 11 अगस्त को स्पोर्ट्स स्टेडियम अलीगढ़ में सुबह 10 बजे से आयोजित होगी। यहां चयनित खिलाड़ियों को 21 से 23 अगस्त तक कौशांबी में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की आयु 14 वर्ष से कम निर्धारित की गई है। इसमें वही खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे जिनका जन्म वर्ष 2011 या उसके बाद हुआ हो। चयन प्रक्रिया में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूल प्रति और छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।