{"_id":"6a6e58bff3d9bd54880aff0b","slug":"etah-speeding-vehicle-hits-tractor-carrying-kanwariyas-six-injured-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार; दुर्घटना में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: कांवड़ियों से भरे ट्रैक्टर को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मच गई चीख-पुकार; दुर्घटना में छह घायल
Sun, 02 Aug 2026 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:06 AM IST
सार
हादसे में छह कांवड़िए घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार देर रात कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित हाईवे पर कांवड़ियों से भरे एक ट्रैक्टर को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में छह कांवड़िए घायल हो गए। टक्कर लगते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
घायल सभी कांवड़िए जनपद मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव किशनपुर के निवासी हैं। ट्रैक्टर पर सवार होकर सोरों व कछला घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर पर सवार कई श्रद्धालु सड़क पर गिर पड़े और छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने सभी घायलों का उपचार शुरू कर दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान और उसकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन