सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Five Injured in Struggle Over a Handful of Soil

Etah News: एक मुट्ठी मिट्टी के लिए हुए संघर्ष में पांच घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Five Injured in Struggle Over a Handful of Soil
मिट्टी को लेकर हुए विवाद में घायल महिला का सीएचसी पर होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। नयागांव थाना क्षेत्र के गांव नगला मोच में एक मुट्ठी मिट्टी को लेकर हुए संघर्ष में पांच लोग घायल हुए हैं। घायल एक युवक और एक युवती को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। एक ही परिवार से संबंधित दोनों पक्ष में जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है।
Trending Videos


नगला मोच के रामनरेश और योगेश के बीच पहले से पैतृक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रामनरेश के परिवार की एक मंदबुद्धि बहू ने लिपाई कार्य के लिए योगेश की तरफ से एक मुट्ठी मिट्टी ले ली। इसको लेकर योगेश का लड़का प्रिंस गाली गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर सोमवार को दोनों पक्ष लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमलावर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रामनरेश, उसकी पत्नी गंगाश्री, पुत्र सुशील एवं योगेश का पुत्र प्रिंस और पुत्री रोशनी घायल हुए हैं। इसमें सुशील और रोशनी को गंभीर हालत में हायर सेंटर भेजा गया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया घायल दोनों पक्ष को अलीगंज के अस्पताल भेजा गया है। तहरीर मिलने पर दोनों पक्ष पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed