{"_id":"69c41d11e395a37fa609842e","slug":"information-about-safety-and-rights-given-to-girls-etah-news-c-163-1-eta1002-148234-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: छात्राओं को जागरूक कर सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: छात्राओं को जागरूक कर सुरक्षा व अधिकारों की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर में मिशन शक्ति कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरुक करती आरक्षी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
राजा का रामपुर। मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के तहत एंटी रोमियो टीम ने कस्बा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाकर छात्राओं को महिला सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। टीम ने पहरा रुदायन रोड पर छात्राओं को रोककर उनसे संवाद किया और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
अभियान का नेतृत्व कर रहीं आरक्षी स्वाती ने छात्राओं को महिला संबंधी अपराध, साइबर अपराध तथा अलॉपमेंट (बहला-फुसलाकर ले जाने) जैसे मामलों के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करना चाहिए जिससे समय रहते मदद मिल सके।
छात्राओं को 1090 (महिला हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076, 181 (महिला सहायता), 112 (आपातकालीन सेवा) और 1930 (साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से बताया गया। एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
Trending Videos