फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Liquor shops on the Kanwar route are sheltered by tarpaulins.

Etah News: कांवड़ मार्ग पर शराब के ठेकों पर तिरपाल की ओट

Sat, 01 Aug 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 01 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops on the Kanwar route are sheltered by tarpaulins.
फोटो 14 - कासगंज नदरई गेट बाजार तिरपाल से ढका मॉडल शॉप। स्रोत : संवाद
कासगंज। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं का सम्मान और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। आबकारी विभाग ने कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मॉडल शॉप और शराब के ठेकों को तिरपाल से पूरी तरह ढकवा दिया है।
विज्ञापन

जिले से गुजर रहे कांवड़ यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली शराब की दुकानों को तिरपाल से पूरी तरह ढक दिया गया है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की नजर इन दुकानों पर न पड़े। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए सभी चिह्नित दुकानों को कवर कराया जा रहा है। कार्रवाई के तहत आवास विकास स्थित शराब का ठेका, राजकोल्ड के पास स्थित शराब का ठेका, मॉडल शॉप समेत यात्रा मार्ग पर पड़ने वाली अन्य शराब की दुकानों को भी तिरपाल से ढकवाया गया। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। साथ ही संबंधित संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रशासन के आदेशों का पूरी तरह पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed