सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Livestock farmers will get important information at one click

Etah News: एक क्लिक पर मिलेगी पशुपालकों को जरूरी जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Livestock farmers will get important information at one click
पशुपालन विभाग ने जारी किया कयूआर कोड। स्रोत विभाग
विज्ञापन
एटा। पशुपालकों को अब पशुपालन विभाग की योजनाओं, टीकाकरण कार्यक्रमों, पशु रोगों और उनके उपचार, आधुनिक तकनीकों व सफल किसानों की कहानियों की जानकारी आसानी से मिल सकेगी। शासन ने किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पशुपालन विभाग का व्हाट्सएप चैनल लॉन्च किया है जिसके माध्यम से सभी जरूरी सूचनाएं सीधे मोबाइल फोन पर पहुंचेंगी। https://whatsapp.com/channel/0029Vb7jRsH5q08kMNDodi14 पर क्लिक कर या क्यूआर कोड को स्कैन कर व्हाट्सएप चैनल फॉलो करें।
Trending Videos

जिला मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य किसानों को समयबद्ध व सटीक जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि अब पशुपालकों को विभागीय जानकारियों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीओ ने बताया सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी, टीकाकरण अभियान, पशुओं में फैलने वाली मौसमी बीमारियों और बचाव के उपाय, पोषण संबंधी टिप्स, उन्नतशील तकनीकों की जानकारी आदि व्हाट्सएप चैनल पर उपलब्ध रहेगी। सीवीओ ने जिले के सभी पशुपालकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में विभाग के व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें और सरकार की ओर से चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed