सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Married woman's body found hanging from a tree, suspicion of murder

Etah News: पेड़ पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 24 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging from a tree, suspicion of murder
चांदनी फाइल फोटो
विज्ञापन
अलीगंज। हत्सारी गांव के बाहर पेड़ पर सोमवार की सुबह विवाहिता का शव लटका मिला। उसके गले में स्टॉल से फंदा लगा था। मायके वालों ने हत्याकर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया है।
Trending Videos

गांव हत्सारी निवासी तपन शाक्य मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी शादी वर्ष 2021 में मैनपुरी जनपद के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव हरनागर निवासी चांदनी(22) के साथ हुई थी। उनकी 13 माह की बेटी है। रविवार की रात को दंपती कमरे में सोए थे। बच्ची भी उनके पास सो रही थी। रात में बच्ची रोने लगी। काफी देर तक वह चुप नहीं हुई। इस पर सास-ससुर उसे देखने आए। वहां पर चांदनी नहीं थी। उन्होंने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर मायके पक्ष के लोगों को भी सूचना दे दी। वह भी गांव आ गए। काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन चांदनी का कहीं भी पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने उसका शव गांव से 200 मीटर दूर पेड़ पर लटका देखा। उसके स्टॉल से ही फंदा लगाया गया था। उसकी चूड़ी भी टूटी हुई थी। आसपास गाड़ी के पहिये के निशान भी हैं। अंदेशा है कि उसकी हत्या के बाद शव यहां लटकाया गया है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ राजेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिर भी मौत कारण असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो सकेगा। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।



प्रेमी पर हत्या का शक
महिला के ससुर के अनुसार पहले भी वह हरदोई जनपद के युवक के साथ चली गई थी। इसकी प्राथमिकी कुरावली थाने में दर्ज की गई थी। आशंका है कि उसी युवक ने चांदनी की हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed