सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Motorcyclists carrying Kanwars collide with  tractor six injured

UP: कांवड़ लेकर जा रहे बाइक सवारों की ट्रैक्टर से टक्कर, मची चीखपुकार; छह युवक घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Tue, 31 Mar 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

ट्रैक्टर की टक्कर से छह युवक घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दो को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

Motorcyclists carrying Kanwars collide with  tractor six injured
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

एटा के अलीगंज के जसरथपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कांवड़ लेकर कम्पिल गंगा घाट जल भरने जा रहे बाइक सवार कांवड़िए सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गए। टक्कर के बाद दोनों बाइक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गईं। हादसे में दो बाइकों पर सवार कुल छह युवक घायल हो गए, जो सभी एक ही गांव महाराजपुर के निवासी बताए जा रहे हैं।
Trending Videos


घटना विजेदेपुर गांव के पास निर्माणाधीन पुलिया के समीप हुई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अलीगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया, जबकि दो को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में नितेश (19) पुत्र अजय, आदित्य पुत्र अरविंद, पुनीत (18) पुत्र अवधेश, कन्हैया (14) पुत्र अवधेश, गौरव पुत्र राजेश और रजत पुत्र अवधेश निवासी महाराजपुर शामिल हैं। घायल पुनीत ने बताया कि वे सभी कम्पिल गंगा घाट जल भरने जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की लाइट बंद थी, जिससे टक्कर हो गई। वहीं, अलीगंज कोतवाली के एसएसआई जयवीर सिंह ने बताया कि विजेदेपुर गांव के पास पुलिया निर्माण के दौरान यह हादसा हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed