सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Shweta became SDM after securing 25th rank in UPPSC

Etah News: यूपीपीएससी में 25वीं रैंक पाकर एसडीएम बनीं श्वेता

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 31 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Shweta became SDM after securing 25th rank in UPPSC
श्वेता गुप्ता,
विज्ञापन
एटा। राज्य-प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (यूपीपीएससी) का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें जिले की बेटी श्वेता गुप्ता ने 25वीं रैंक हासिल की है। उन्होंने एसडीएम बनकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। श्वेता ने सफलता का यह रास्ता सेल्फ स्टडी से बनाया है। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल किया है। उनके परिवारीजन को मिठाई खिलाकर लोगों ने बधाई दी है।
Trending Videos

जनपद के गांव मानिकपुर निवासी श्वेता गुप्ता के पिता सुनील गुप्ता बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान करते हैं। चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर की बेटी श्वेता गुप्ता ने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। पहले प्रयास में वह प्री, दूसरे प्रयास में मेन्स को क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। अब उन्होंने 25वीं रैंक पाकर जिले का मान बढ़ाया है। श्वेता की शुरुआती शिक्षा गांव के ही श्री केएल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से हुई। वहां से 12वीं के बाद उन्होंने जेएलएन डिग्री कॉलेज से बीए और एमए की पढ़ाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी के लिए जेआरएफ क्लीयर किया। इसके बाद तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं। श्वेता के अनुसार उन्होंने अलग से कोचिंग नहीं ली। मोबाइल और किताबों के माध्यम से सेल्फ स्टडी की। इससे प्री क्वालीफाई कर लिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली में कई कोचिंग प्री क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों को मुफ्त कक्षाएं उपलब्ध कराते हैं। वहां भी उन्होंने पढ़ाई की। श्वेता ने बताया कि तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाई थी। सेल्फ स्टडी से ही परीक्षा को क्वालीफाई किया है। उनकी बड़ी बहन शालिनी गुप्ता भी नेट जेआरफ उत्तीर्ण कर चुकी हैं। छोटा भाई हर्ष बीबीए कर रहा है। बहन भूमि गुप्ता स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।
--
35 नंबर से रह गया यूपीएससी
श्वेता ने बताया कि आईएएस बनना उनका लक्ष्य है। वह यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं। चार बार प्री और तीन बार मेन्स क्वालीफाई कर चुकी हैं। छह मार्च को आई यूपीएससी के रिजल्ट में वह कुछ अंकों से उत्तीर्ण करने से रह गई थीं।
--
यूपीपीसीएस में 126वीं रैंक लाकर अभिषेक राजपूत बने सहायक आयुक्त
फोटो- 18
मारहरा। गांव सराय अहमद खां निवासी अभिषेक कुमार राजपूत ने यूपीपीसीएस की परीक्षामें 126 वीं रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। वह जीएसटी में सहायक आयुक्त के पद नियुक्त किए गए हैं। अभिषेक के पिता प्राथमिक विद्यालय सराय अहमद खां में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। जबकि मां सर्वेश कुमारी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं वहीं अभिषेक के बड़े भाई आदित्य राजपूत इंडियन नेवी में है। भाभी अभिलाषा आयकर विभाग में स्टेनो ग्राफर है। अभिषेक ने हाइस्कूल की परीक्षा कुंवर बहादुर सिंह आवासीय विद्यालय आसपुर एटा से और इंटरमीडिएट एमजीएचएम इंटर कॉलेज मारहरा से उत्तीर्ण की है। परिवारीजनों के अनुसार अभिषेक ने किसी भी शिक्षण संस्थान से कोचिंग नहीं ली है सिर्फ सेल्फ स्ट्टडी के बल पर ही उन्होंने यूपीपीसीएस में यह सफलता हासिल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed