{"_id":"69cac4ec2e844254010ff994","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-start-in-all-gram-panchayats-from-1st-april-etah-news-c-163-1-eta1002-148444-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पहली अप्रैल से सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पहली अप्रैल से सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान होगा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 31 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पहली अप्रैल से 30 अप्रैल तक जिले की सभी ग्राम पंचायतों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू होगा। इसके लिए जिला पंचायती राज विभाग ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। डीपीआरओ ने साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सफाईकर्मियों को गांव में समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी मोहम्मद राशिद ने बताया कि संचारी अभियान बड़े स्तर पर चलाया जाएगा। इसमें झाड़ी कटाई, जलभराव रोकथाम, नालियों की सफाई, फॉगिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित सफाईकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीपीआरओ ने बताया कि अभियान के दौरान यूनिसेफ और डब्लूएचओ टीम गांवों का निरीक्षण करेगी। साथ ही शेलो हैंडपंपों पर लाल क्रॉस का चिन्ह भी बनाया जाएगा।
Trending Videos