{"_id":"69c036f6e93e1192ae09317c","slug":"mass-wedding-ceremony-to-be-held-on-hanuman-jayanti-preparations-in-full-swing-etah-news-c-163-1-eta1003-148069-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हनुमान जयंती पर होगा सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हनुमान जयंती पर होगा सामूहिक विवाह समारोह, तैयारियां तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जलेसर में हनुमान जयंती शोभायात्रा से पहले आरती उतारते लोग। संवाद
विज्ञापन
जलेसर। हनुमान जन्मोत्सव पर नगर के पसीने वाले हनुमान मंदिर पर 28 मार्च से 3 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इनमें 3 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह प्रमुख है। इसके लिए अभी से तैयारी शुरु कर दी गई हैं। विवाह के साथ ही कन्याओं को दहेज में जरूरत का हर सामान दिए जाने की योजना है।
हनुमान जन्मोत्सव पर छह दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के महंत पवन तिवारी ने बताया महोत्सव का शुभारंभ 28 मार्च को होगा। हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 29 को श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ, 30 मार्च को भजन संध्या, 31 को सुंदरकांड का पाठ होगा। 1 अप्रैल को हनुमानजी का महाभिषेक किया जाएगा। 2 काे मंदिर में फूल बंगला सजाया जाएगा, साथ ही महायज्ञ, पूर्णाहूति, ब्रह्मभोज और विशाल भंडारा होगा। 3 अप्रैल को सामूहिक विवाह समारोह होगा।
Trending Videos