फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Mother files report over daughter's disappearance; alleges receiving death threats over the phone.

Etah News: बेटी के लापता होने पर मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट, फोन पर हत्या की धमकी देने का आरोप

Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jul 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mother files report over daughter's disappearance; alleges receiving death threats over the phone.
एटा। युवती के लापता होने और मोबाइल फोन पर हत्या की धमकी दिए जाने के आरोप में पुलिस ने महिला सहित छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक युवती की बरामदगी नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार का ठोस साक्ष्य सामने आया है।
विज्ञापन

गांव मीठेपुर थाना करहल जिला मैनपुरी निवासी सरोज देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी 32 वर्षीय पुत्री रमाकांत निवासी हिम्मतपुर काकामई थाना मारहरा, हाल निवासी सेंट पॉल्स जूनियर विंग स्कूल के पीछे, निधौली रोड के साथ कैंटीन जाने के लिए आगरा गई थी। इसके बाद से दोनों का कोई पता नहीं चल सका। बताया कि कुछ समय के लिए रमाकांत का मोबाइल फोन चालू हुआ। इस दौरान संपर्क होने पर उसने कहा कि तुम्हारी बेटी की हत्या कर दी है और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मोबाइल फिर बंद हो गया। सरोज देवी ने बेटी की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




युवती की बरामदगी नहीं हुई है और न ही हत्या की पुष्टि करने वाला कोई साक्ष्य मिला है। युवती और रमाकांत की तलाश की जा रही है और आरोपों की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। टीमें लगी हुई हैं, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - कीर्तिका सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed