फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Outrage erupts following youth death road blocked for four hours with body

UP: युवक को बेरहमी से पीटा, माैत पर फूटा लोगों का आक्रोश; शव रखकर चार घंटे तक जाम किया रोड

Sun, 02 Aug 2026 11:56 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 02 Aug 2026 11:56 AM IST
सार

युवक दोस्तों के साथ ठेके से शराब लेकर पास में ही दुकान पर बैठकर पी रहा था। उसी समय बारा समसपुर के ही कुछ युवक आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने धर्मवीर को बेरहमी से पीटा और मरा समझकर छोड़ गए। 

विज्ञापन
Outrage erupts following youth death road blocked for four hours with body
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सकरौली क्षेत्र के गांव बारा समसपुर में 30 जुलाई को दो पक्षों में विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार को आगरा में उपचार के दौरान मौत हो गई। आगरा में पोस्टमार्टम के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने शनिवार को जलेसर सकरौली रोड स्थित बारा समसपुर गांव के पास शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। गांव के लोग पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने का विरोध कर रहे थे। चार घंटे जाम से वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


गांव सैफुद्दीनपुर उर्फ चंद्रभानपुर थाना बरहन जिला आगरा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि मौसेरा भाई धर्मवीर (30) दोस्तों के साथ 30 जुलाई को घर से शाम छह बजे निकला था। दोस्तों के साथ वह सकरौली थाना क्षेत्र के गांव बारा समसपुर में पहुंचा। यहां ठेके से शराब लेकर पास में ही दुकान पर बैठकर पी रहा था। उसी समय बारा समसपुर के ही कुछ युवक आकर गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने धर्मवीर को बेरहमी से पीटा और मरा समझकर छोड़ गए। 
विज्ञापन


 

इसके बाद धर्मवीर को उसके दोस्त उठाकर घर छोड़ आए। सिर में चोट होने के कारण रातभर धर्मवीर के सिर से खून बहता रहा। उसके घर में केवल मां ही रहती हैं दो भाई बाहर नौकरी करते हैं। इसी वजह से किसी ने देखा नहीं तो धर्मवीर की हालत ज्यादा बिगड़ गई। 31 जुलाई को सुबह मां रामवती ने जानकारी दी तो परिजन उसे लेकर निजी क्लीनिक पर पहुंचे। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। वहां एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद आगरा में ही शनिवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम हुआ। दोपहर करीब ढाई बजे परिजन शव लेकर बारा समसपुर गांव पर आए और सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं होगी शव नहीं हटेगा। पुलिस के समझाने व प्राथमिकी दर्ज करने पर करीब चार घंटे बाद शव हटाया, तब कहीं जाम खुला। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक की मौत के मामले थाना सकरौली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन को समझाकर शव गांव भेजा गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed