सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Private consumer operations continue in front of the roadways stand.

Etah News: रोडवेज स्टैंड के सामने से निजी बसों का संचालन जारी

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 03 Feb 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Private consumer operations continue in front of the roadways stand.
विज्ञापन
एटा। रोडवेज स्टैंड के सामने से निजी बसों का संचालन थमने का नाम नहीं ले रहा है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की कार्रवाई के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। निजी बस संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे न सिर्फ यात्रियों को भ्रम की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है बल्कि सड़क पर जाम की समस्या भी रोजमर्रा की बात बन गई है।
Trending Videos


रोडवेज के रंग से मिलती-जुलती निजी बसों को चालक जानबूझकर रोडवेज बसों के बीच खड़ा कर लेते हैं। इससे यात्री धोखे में आकर निजी बसों में सवार हो जाते हैं, जबकि रोडवेज बसों को निर्धारित स्थान पर खड़ा करने और निकालने में दिक्कतें आती हैं। व्यस्त समय में बस स्टैंड के सामने अव्यवस्था इतनी बढ़ जाती है कि यातायात पूरी तरह बाधित हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार शिकायतों और चेकिंग के बावजूद निजी बसों का यह खेल बंद नहीं हो पा रहा है। नियमों के अनुसार निजी बसों को स्टैंड परिसर के बाहर एक किमी के बाद निर्धारित स्थान से सवारी बैठानी होती है। मगर यहां इसका उल्लंघन किया जा रहा है। रोडवेज कर्मचारियों ने मांग की है कि बस स्टैंड के सामने सख्त निगरानी रखी जाए। निजी बसों पर ठोस कार्रवाई हो और स्पष्ट संकेतक लगाए जाएं। ताकि, यात्रियों को सही बस की पहचान हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed