सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Proposal to cancel shop allotment in the Municipal Board meeting

Etah News: पालिका बोर्ड की बैठक में दुकान आवंटन निरस्त करने का प्रस्ताव

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Proposal to cancel shop allotment in the Municipal Board meeting
विज्ञापन
जलेसर। पालिका की बोर्ड बैठक में सभी सभासदों ने कटरा चुंगी स्थित एक दुकान के आवंटन को निरस्त करने का प्रस्ताव रखा है। सभासदों ने दुकान के आवंटन को फर्जी बताते हुए यातायात में बाधा पैदा करना बताया है। सभी सभासदों ने हस्ताक्षर कर प्रस्ताव को पालिका के अधिशासी अधिकारी को देते हुए तत्काल कार्रवाई करने को कहा है।
Trending Videos


बोर्ड बैठक में सभासदों के इस प्रस्ताव से पालिका प्रशासन असमंजस में है। प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए सभासदों ने कहा कटरा चुंगी गेट पर एक दुकान बनी है, जिसका आवंटन गिरजेश कुमारी के नाम पर है। सभासदों ने कहा यह आवंटन पूरी तरह फर्जी है, जांच कराकर इसको निरस्त किया जाए। क्योंकि इस दुकान की वजह से कटरा चुंगी पर जाम की समस्या रहती है। दुकान के हटने के बाद सड़क को पूरी चौड़ाई मिल जाएगी। सभासदों के प्रस्ताव पर पालिका के अभिलेख खंगालने पर दुकान के आवंटन की पत्रावली नहीं मिलने पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। बोर्ड बैठक में आशा सिंह, सना परवीन, जेपी सिंह, मोइन अंसार, उत्साह भारद्वाज, देवेंद्र कुमार, ऋषि कुमार, नवीन गुप्ता, मोहम्मद शहजाद, नजराना सहित बोर्ड के सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सभासदों के प्रस्ताव पर कार्रवाई को उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया गया है। निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। - प्रद्युम्न सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जलेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed