सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Release of poetry collection Zindagi vs Zindagi

Etah News: काव्य संग्रह जिंदगी बनाम जिंदगी का विमोचन

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 23 Mar 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Release of poetry collection Zindagi vs Zindagi
कासगंज रोड स्थित आर्य नगर सभागार में काव्य संग्रह का विमोचन करते कवि। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
एटा। विश्व कविता दिवस पर कासगंज रोड स्थित आर्य नगर स्थित सभागार में साहित्यिक समारोह का आयोजन किया गया। जहां कवि संजय सिंह के नए काव्य संग्रह जिंदगी बनाम जिंदगी का विमोचन किया। इस मौके पर नगर के साहित्यकार कवि व अन्य लोग मौजूद रहे।
Trending Videos

शनिवार देर शाम हुए कार्यक्रम की शुरुआत पुस्तक समीक्षा से हुई। समीक्षा प्रस्तुत करने वालों में राकेश सक्सेना शम्स, राजेश चंद्र जैन और डॉ. प्रेमी राम मिश्र शामिल रहे। समीक्षकों ने कहा कि कवि संजय सिंह की रचना में मानवीय मन की उथल-पुथल, संघर्ष और मनोवैज्ञानिक परतों को अत्यंत सहजता से उकेरा गया है। विमोचन के बाद काव्य गोष्ठी में कवियों ने अपनी रचनाओं से वातावरण को साहित्यिक सुरभि से महका दिया। काव्य पाठ करने वाले प्रमुख कवियों में राजकुमार भरत, राजेन्द्र चौहान राज, अभय अनभिज्ञ, अच्युतम केशवम, सत्येंद्र निर्झर, अशोक पाल सिंह, शिवम राजपूत, ऋषि दीक्षित व निहारिका वर्मा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्वनाथ सिंह और संजय शर्मा उपस्थित रहे। साहित्यिक समागम में अजनेश कश्यप, उमाशंकर, शिव कुमार, गीता शाक्य, प्रियंवदा, जितेंद्र यादव, कृष्णकांत, गेंदालाल वर्मा, मयंक तिवारी, सोमेश मिश्रा, अरविंद व हेम सिंह वर्मा सहित बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed