{"_id":"697f9efaa8c09f15630f7d65","slug":"santosh-verma-became-the-president-of-the-collectorate-bar-association-rajiv-sharma-was-elected-the-general-secretary-etah-news-c-163-1-sagr1016-145777-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष वर्मा, राजीव शर्मा महासचिव निर्वाचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संतोष वर्मा, राजीव शर्मा महासचिव निर्वाचित
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
राजीव शर्मा महासचिव कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन। संवाद
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन एटा का वार्षिक चुनाव सत्र 2026–27 शनिवार को उत्साह और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार वर्मा एडवोकेट और महासचिव पद पर राजीव शर्मा एडवोकेट ने जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश कुमार बघेल निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार सिंह व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र शाक्य और अभिषेक पाराशर विजयी रहे। संयुक्त सचिव पद पर अविनाश कुमार, जगन वार्ष्णेय और रवि किशोर चुने गए। कनिष्ठ गवर्निंग काउंसिल में शाजिया खान, मोना गुप्ता, आदित्य कुमार कुशवाहा, अभिषेक शर्मा और हर्षवर्धन सोलंकी ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के अनुसार मनीष शर्मा और राधाकृष्ण के बीच 433–433 मतों की बराबरी होने के कारण एक पद होल्ड पर रखा गया है। इसकी मतगणना दोबारा होगी। उपाध्यक्ष और सीनियर गवर्निंग काउंसिल के पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
अध्यक्ष पद के लिए अवधेश कुमार यादव, अशोक कुमार सिकरवार, सत्य प्रकाश शर्मा और संतोष कुमार वर्मा मैदान में थे। शुरुआती दौर से ही मुकाबला रोचक बना रहा। आठवें राउंड तक संतोष वर्मा बढ़त बनाए रहे, नौवें राउंड में अवधेश यादव ने दो मतों से बढ़त ली, लेकिन दसवें राउंड से संतोष वर्मा ने फिर बढ़त हासिल कर ली और 11वें व अंतिम राउंड पर आकर 31 मतों से जीत दर्ज की। महासचिव पद पर राजीव शर्मा ने शुरुआत से ही बढ़त बनाए रखते हुए अमित जोहरी को 51 मतों से पराजित किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि अधिवक्ताओं के हित सर्वोपरि रहेंगे और बार व बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे।
Trending Videos