सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Seeing the anti-corruption team, the accountant jumped and ran away.

Etah News: एंटी करप्शन टीम को देख कूदकर भागा लेखपाल

संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Seeing the anti-corruption team, the accountant jumped and ran away.
विज्ञापन
जलेसर। एंटी करप्शन टीम के तहसील में आने पर एक कमरे में हिसाब-किताब कर रहे लेखपालों के होश उड़ गए। सामने एंटी करप्शन टीम को देख एक लेखपाल कूदकर भाग जाने में सफल रहा। माना जा रहा है एंटी करप्शन टीम उसकी तलाश में रंगे हाथ पकड़ने आई थी।
Trending Videos

तहसील परिसर में चार-पांच लेखपाल एक कक्ष में बैठकर हिसाब-किताब कर रहे थे। उसी समय कक्ष में एक युवक ने जाकर एक लेखपाल से अपने काम के संबंध में वार्ता की और काम के एवज में मांगी गई दस हजार रुपये की धनराशि लेखपाल को सौंप दी। युवक के कक्ष से निकलने के बाद पहले से तैयार भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम कक्ष में पहुंच गई। एंटी करप्शन टीम को सामने देख लेखपाल सकते में पड़ गए, सभी के होश उड़े हुए थे। सभी लेखपालों को घेरे में लेकर उनकी तलाशी करने की टीम तैयारी कर रही थी, तभी एक लेखपाल कमरे की खिड़की से कूदकर भाग गया। लेखपाल को भागता देख तहसील परिसर में खलबली मच गई। बाद में टीम ने बचे लेखपालों की तलाशी ली, लेकिन दी गई रकम के बरामद नहीं हो सकी। लेखपाल को तहसील से भागता देख अधिवक्ताओं का जमघट लग गया। अधिकारियों से संपर्क कर एंटी करप्शन टीम भागे लेखपाल पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed