सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Six people injured in road accidents, admitted

Etah News: सड़क हादसों में छह लोग घायल, भर्ती

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
Six people injured in road accidents, admitted
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
Trending Videos

कोतवाली नगर क्षेत्र के हाता सोबरन निवासी राजेश कुमार बाइक से लौटते समय निराश्रित गोवंश से टकराकर घायल हुए। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार रात एटा-टूंडला सड़क पर ग्राम जिनावली के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हुई। इसमें सी कटैलिया थाना अवागढ़ निवासी विकास सक्सेना (25), विजय सक्सेना (50) और सचिन पाल (28) घायल हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं, कासगंज, सिढ़पुरा के गाव सेवली निवासी विपिन कुमार और आगरा के थाना बराैली निवासी कुलदीप सिंह तोमर भी बाइक की टक्कर में घायल हुए हैं। इन दोनों को भी मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed