{"_id":"6a0360ea21e3b351cb037587","slug":"sports-ground-constructed-in-gram-panchayat-bhamoura-rural-talent-set-to-flourish-etah-news-c-163-1-eta1003-150485-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ग्राम पंचायत भमौरा में बनाया गया खेल मैदान, निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ग्राम पंचायत भमौरा में बनाया गया खेल मैदान, निखरेंगी ग्रामीण प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 12 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैथरा। क्षेत्र की ग्राम पंचायत भमौरा की प्रधान अर्चना देवी ने स्वयं के स्तर से आठ लाख रुपये खर्च कर युवाओं के लिए खेल मैदान तैयार कराया है। आठ एकड़ भूमि में तैयार कराए गए खेल मैदान को लेकर पंचायत और आसपास के युवाओं में खासा उत्साह है। इससे ग्रामीण खेल प्रतिभा निखारने में सहायता मिलेगी।
ग्राम पंचायत भमौरा में युवाओं के खेलने के लिए कोई मैदान नहीं था। युवाओं की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्राम प्रधान ने गांव से डेढ़ किमी की दूरी पर खाली पड़ी ग्राम समाज की भूमि में खेल मैदान बनाने की योजना तय की। ग्राम समाज की आठ एकड़ भूमि ऊंची नीची और ऊबड़ खाबड़ थी, जिसे ग्राम पंचायत का ढाका कहा जाता था। ग्राम प्रधान ने इस भूमि को समतल कराकर खेल मैदान तैयार कराया है।
खेल मैदान की सबसे खास बात यह है कि इसकी लंबाई चौड़ाई समान है। मैदान को समतल कराने के बाद जानवरों से सुरक्षित रखने के लिए इसकी तारों से चहारदीवारी कराई गई है। हरियाली और फूल-पौधे लगाकर मैदान का सौंदर्यीकरण किया गया है। ग्राम प्रधान अर्चना देवी ने कहा खेल मैदान में अभी बहुत कम बाकी है, इसके पूर्णत: तैयार होने पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित कराने की योजना है। खेल मैदान में क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैटमिंटन, फुटबाल, दौड़, कबड्डी के टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा, इसमें शारीरिक व्यायाम की भी व्यवस्था रहेगी।
Trending Videos